युवक से मोबाइल छीनकर उचक्के फरार
बृजमनगंज। फरेंदा मार्ग पर बाइक पर सवार उचक्के रविवार को एक युवक का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा फुलमनहा टोला जहलीपुर निवासी कुशाल शनिवार रात करीब 10 बजे अपने घर के सामने मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक रास्ता पूछने के बहाने रुके और कुशाल का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद