फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुशासन भंग करने पर सपा से पांच कार्यकर्ता निष्कासित

Thu, 06 Jun 2024 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अनुशासन भंग करने पर सपा के पांच कार्यकर्ता दिलीप शुक्ला, तसउव्वर हुसैन, जितेन्द्र यादव, विनोद यादव और सूरज यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी का अनुशासन भंग किया गया है। किसी भी दशा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं के बारे में अनर्गल टिप्पणी की तो उन पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उधर, दिलीप शुक्ला ने बताया कि मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। आजीवन सपा का सिपाही रहूंगा। पार्टी में रहते हुए कभी अनुशासन नहीं तोड़ा। जिलाध्यक्ष किसी से प्रेरित होकर परेशान करने की नियत से कार्रवाई किए हैं। सपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें