बिना सूचना के बीएसए आफिस जाना पांच शिक्षकों को महंगा पड़ गया। बीएसए ने उन्हें निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। निलंबन की कार्रवाई से अन्य शिक्षकों में हड़कंप है।
बृहस्पतिवार को अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों से कई शिक्षक बीएसए आफिस पहुंचे थे। उन्हें सत्यापन के संबंध में अधिकारियों से बात करनी थी। बीएसए को इसकी जानकारी हुई तो समाधान की जगह निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया। बीएसए ने पूछा कि यहां आने के लिए बीईओ से निर्देश या छुट्टी ली गई थी कि नहीं। बीएसए के निलंबन के कार्रवाई से अन्य शिक्षक खिसक गए।
निलंबित होने वालों में बरवा फहीम की शिक्षक रुचि मिश्रा, गांगी बाजार में तैनात अखिलेश कुमार, सुकरौली के सुनील कुमार, चणलहां के लक्ष्मण राम व नाथनगर के राधा वर्मा शामिल हैं। बीएसए जावेद आलम आजमी कहना है कि स्कूल टाइम में बीएसए कार्यालय घूमने के मामले में पांच शिक्षकों को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। 432 नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा वित्त लेखाधिकारी को निर्देश जारी किया है।