जुआ खेलते हुए पांच लोग पकड़े गए
ठूठीबारी। गडौरा से मैरी गांव जाने वाले मार्ग से कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। इनका चालान कर दिया गया है।
पकड़े गए लोगों के पास से ताश के 52 पत्ते व 7250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान कृष्ण मुरारी गुप्ता, मनोज कुमार, राजन कुमार निवासी गडौरा, जूमराती निवासी लोहरौली व राधेश्याम बढ़ई निवासी पिपराईच, थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
यह जानकारी ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी संजय दूबे ने दी।