फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए के हमले से पांच घायल, दहशत में गांव के लोग- सर्च ऑपरेशन चालू- देखें वीडियो

Mon, 12 Jan 2026 03:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

रविवार की दोपहर बाद बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम अमहवां गांव के पश्चिम दक्षिण सिवान में बथुआ का साग निकाली रही मसहुर की 13 वर्षिय पुत्री जैनब और सोहराब की पत्नी मजिदा खातून 38 पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गई। यह देख साथ की महिलाएं चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागने लगी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर जुटे लोग, घायल दोनों युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल से भटक कर अमहवां व बेलहियां गांव के सिवान में आया एक तेंदुआ पांच लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ग्रामीणों को खेत की तरफ जाने से मना करते हुए सुरक्षा में जुट गई।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर बाद बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम अमहवां गांव के पश्चिम दक्षिण सिवान में बथुआ का साग निकाली रही मसहुर की 13 वर्षिय पुत्री जैनब और सोहराब की पत्नी मजिदा खातून 38 पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गई। यह देख साथ की महिलाएं चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागने लगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं को चिल्लाते भागते देख ग्रामीणों का झुंड तेंदुआ को खदेडने लगे। सीवान में लोगों की भीड़ देख पास के गांव बेलहियां के ग्रामीण भी तेंदुआ के पीछे हो हल्ला करते हुए दौडने लगे। इसी दौरान बेलहियां गांव के सोहन 45, कमलचंद्र 40 व मंजीत 32 पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे तीनों घायल हो गए।

घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। तेंदुआ बेलहियां गांव के पश्चिम सिवान में स्थिति पानी टंकी के पास ग्राम सभा के पोखरे के पास झाड में छिप गया। मधवलियां रेंजर अजीत कुमार भाष्कर ने बताया की मौके पर वनविभाग की टीम मौजूद है। ग्रामीणों को खेत के तरफ जाने से मना कर दिया गया है। रात्रि सुनसान होने पर तेंदुआ जंगल के तरफ चला जाएगा। निगरानी की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें