फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर बुधवार को फुलवरिया गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों घायलों को सीएचसी बनकटी ले गए। जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा विश्वभंरपुर निवासी ई-रिक्शा चालक हफीजुल्लाह फरेंदा कस्बे से सवारी भरकर महराजगंज की तरफ जा रहे थे। फुलवरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई। उसमें सवार दीपक मौर्य निवासी फरेंदा, सुरेंद्र निवासी लुधियाना पंजाब, सुमित्र, इसलावती व चालक हफीजुल्लाह घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद