फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रायल में पांच पुरुष, आठ महिला खिलाड़ी अव्वल

Tue, 15 Oct 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ट्रायल में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
महराजगंज। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला वर्ग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में पांच खिलाड़ियों ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग में आठ खिलाड़ी सफल रहीं।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एक, पुरूष वर्ग में पुरूष वर्ग में तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग की चयन प्रतियोगिता में सूरज यादव, चंद्रजीत यादव, राधेश्याम राय, रंजन गुप्ता और विपिन मौर्या सफल रहे। चयनित खिलाड़ी कल मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। एथलेटिक्स महिला वर्ग में प्रीतमणी पटेल, चंदा, प्रीती चौधरी, उमा साहनी, करीना साहनी, पूजा यादव, कल्सुम खातून और दीपा ने बाजी मारी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वाॅलीबाल के महिला खिलाड़ियों के चयन प्रतियोगिता में श्वेता विश्वकर्मा ने बाजी मारी। जबकि पुरुष वर्ग में सूर्य कुमार, अभिनव कुमार यादव और अभय कुमार का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयन प्रतियोगिता के मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, खेल प्रशिक्षक अमित कन्नौजिया, आशिफ एकबाल मौजूद रहे।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें