बरगदवा। माध्यमिक विद्यालयों का 35वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मुंदर प्रसाद इंटर काॅलेज बरगदवां के क्रीड़ास्थल पर हुई। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिन मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
खेल की शुरुआत सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ से किया गया जिसमें निचलौल तहसील अरविंद को प्रथम फरेन्दा तहसील के विशाल को द्वितीय व सदर के खिलाड़ी सुशील को तृतीय स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड़ में निरमा साहनी, अनुराधा, खुशी, 600 मीटर जूनियर बालक वर्ग में संदीप यादव, सुभाष, अभिषेक राय, 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में राधा, मनीषा, बालक वर्ग में रवि प्रथम, किशन व प्रदीप द्वितीय, शिवकुमार को तृतीय स्थान मिला। संवाद
ɝ