फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे, छह लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। जमीन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाने पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय में अपील की थी। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ित से जमीन दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये लिए गए लेकिन न तो जमीन दिलाई गई और न ही रुपये वापस किया गया। पीड़ित ने रुपये लौटाने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। नगर पंचायत परतावल बल्लभ नगर वार्ड के संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि कृषि भूमि खरीदने के लिए बनकटिया निवासी राजकुमार यादव से संपर्क हुआ। राजकुमार यादव ने आश्वासन दिया कि 50 डिसमिल कृषि योग्य जमीन दिलवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें