फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फुलमनहां में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म जागरण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्रामसभा फुलमनहां स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय बौद्ध धम्म जागरण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन

धम्म जागरण के प्रथम दिन कथा वाचिका संघप्रिया बौद्ध ने धम्म प्रवचन से श्रद्धालुओं को बौद्ध धम्म के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री, समता और अहिंसा के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बौद्ध धम्म मानव को विवेक, शांति और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाता है। उनके प्रवचन को सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज, हरिश्चंद्र सोनकर, अशोक पटवा, जयसिंह, अमित पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें