अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत संपतिहा चौकी पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में तस्करी के जरिए नेपाल ले जाई जा रही पांच बोरी यूरिया और तीन साइकिल कुरहवा के निकट भारत-नेपाल सीमा पर डांडा नदी के तट से लावारिस बरामद किया, जिसको औपचारिकता पूरी करके कस्टम के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में समन तामिला करा रहे सिपाही नागेश्वर राज और सुनील सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर यूरिया खाद नेपाल ले जा रहे हैं। दोनों तत्काल मौके की ओर बढ़े। मगर पुलिस को आते देखकर तस्कर कुरहवा गांव के पश्चिम सीमा पर स्थित डंडा नदी के तट पर साइकिल और खाद छोड़कर नदी पार करके नेपाल भाग गए।