फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: सोनौली के व्यापारी पर लगा साढ़े पांच करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज: सोनौली के व्यापारी पर लगा साढ़े पांच करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। नेपाल कस्टम राजस्व चोरी के आरोप में भैरहवां राजस्व अनुसंधान विभाग ने बीते जनवरी माह में एक भारतीय और एक नेपाली नागरिक को बेलहिया से गिरफ्तार किया था। अब दोनों पर साढ़े पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि दोनों युवक भारत से आने वाले सामानों पर राजस्व चोरी और अवैध रास्तों से नेपाल में सामान भेजने और हुंडी करोबार में लिप्त थे।
बृहस्पतिवार की दोपहर राजस्व अनुसंधान विभाग रुपेनदही के सूचना अधिकृत भविश्वेर पांडेय ने बताया कि सारे सबूत और कागजातों की जांच करने के बाद विभाग ने श्याम कुमार बनिया निवासी भैरहवां और मनमोहन जायसवाल निवासी सोनौली के खिलाफ 5 करोड़ 50 लाख 84 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इन दोनों के खिलाफ उच्च अदालत तुलसीपुर में मुकदमा दर्ज करा कर विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माना की मांग की गई है। बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से रुपेनदही सीमा के भैरहवा कस्टम से चोरी करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना अधिकृत ने बताया की वर्षों से भैरहवा कस्टम में राजस्व चोरी का खेल चल रहा जिसमें कुछ व्यापारी और कस्टम एजेंट भी शामिल हैं, जो आलू, प्याज, मोबाइल फोन, मोटर पार्ट्स, कपड़ा सहित अन्य सामानों के राजस्व चोरी के मामले पकड़े गए हैं। कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें