फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहले जांच लें स्कूलों की मान्यता, फिर कराएं बच्चों का दाखिला

Wed, 03 Apr 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नए सत्र की शुरुआत हो गई है। निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए मारामारी मची है। यदि आप अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला कराने की सोच रहे हैं तो पहले उस स्कूल की मान्यता जांच लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। क्योंकि जिले में 40 से अधिक स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह से ही स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। ऐसे में हर स्कूल संचालक लुभावने स्कीम के तहत अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक दिवाकर बताते हैं कि कई स्कूलों की ओर से तरह-तरह के प्रलोभन देकर अहम जानकारियां छिपाई जा रही हैं। कई स्कूलों की तो किसी बोर्ड से संबद्धता भी नहीं है, लेकिन अपने गेट और प्रचार में इस तरह से बोर्ड का नाम लिखते हैं कि लोग धोखा खा जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का प्रवेश कराने जा रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान देना है और किस तरह आप स्कूल के बारे में सही, सटीक और पूरी जानकारी कर सकते हैं।

अभिभावक जया कसौधन कहती हैं कि इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। जांच परख करने में चूक हो जाए तो समस्या हो सकती है।
ऐसे पता करें स्कूल से संबंधी जानकारी

आप जिस स्कूल में बच्चे का एडमिशन करवा रहे हैं वह बोर्ड या स्टेट गवर्नमेंट से एफिलिएटेड है या नहीं, इसके लिए आपको इन वेबसाइट्स पर जाकर जांच करनी चाहिए। यूपी बोर्ड को मान्यता से संबंधी जानकारी के लिए, आपको https://madhymikshiksha.upsdc. gov.in/en-us/details-of-schools पर विजिट करना होगा। वहीं, सीबीएसई के लिए https://saras.cbse.gov.in/saras/Af filiatedlist/listofschool सर्च करना होगा। इसमें जिला सेलेक्ट करने पर एफिलिएटेड स्कूलों की लिस्ट और मान्यता के बारे में जानकारी मिल जाएगी। वहीं, स्टेट गवर्नमेंट से एफिलिएटेड क्लास एक से आठवीं तक की मान्यता जानने के लिए आरटीई पोर्टल https://rte25.upsdc.gov.in/Rptma ppedSchool Public.aspx पर जाकर विजिट कर सकते हैं, जो स्कूल आरटीई में एडमिशन दे रहे हैं वह स्टेट गवर्नमेंट से मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें