खुशी से झूमे कार्यकर्ता, की आतिशबाजी
महराजगंज। सांसद पंकज चौधरी के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर नगर के सक्सेना चौक पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। जमकर पटाखेबाजी हुई, सांसद पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान सानन्दन पटेल, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, वीरेंद्र लोहिया, सचिदानंद घन त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सूर्यनाथ शर्मा, मुरली निगम, रमेश मोदनवाल, संजीव शुक्ल, रवि गोयनका आदि मौजूद रहे। नौतनवां कस्बे में बुधवार की शाम नौतनवां चेयरमैन गुड्डू खान के नेतृत्व में उनके दर्जनों समर्थकों द्वारा ढोल-नगाड़ों के बीच पटाखे फोड़ लोगों में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार व्यक्त किया गया। इस दौरान भानु कुमार, राजकुमार अग्रहरि, प्रमोद पाठक खुर्शेद आलम अनुज राय आदि मौजूद रहे। सिसवा कस्बे में व्यापारियों ने पटाखा फोड़ व मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान व्यापार मंडल जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल,शिव सोनी,सतीश सोनी,योगेश जायसवाल,राजन सोनी आदि मौजूद रहे।