डीएम और एसपी ने ग्रामप्रधानों के साथ बैठक कर आग से बचाव के तरीके बताए।
- फोटो : विनोद गुप्ता
आग से बचाव के संबंध में शुक्रवार को सभी थानों, ग्राम प्रधानों और ब्लॉक कर्मियों को जानकारी दी गई। चौक थाने पर आयोजित बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी भारत सिंह मौजूद रहे।
डीएम और एसपी ने कहा कि आग से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। जिसके लिए घरों के आस पास सूखी लकड़ियां, खरपतवार या फसलों के डंठल व पत्ते जमा न करें। हो सके तो गांव के बाहर रखें। तेज हवा के समय खुले में खाना न बनाएं। बीड़ी, सिगरेट फेंकने के बाद तसल्ली कर लें कि आग बुझी है कि नहीं। झोपड़ी में पानी अवश्य रखें। आग लगने पर तत्काल सौ नंबर पर फोन करें। मवेशियों के लिए धुआं करते समय सावधानी बरतें। प्रशिक्षण से लोगों का लाभ मिला है। अन्य थानों पर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आग से बचाव के लिए जानकारी दी गई। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार बैठक में ग्राम प्रधान, ब्लॉक कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।