मंगलपुर पटखौली गांव के पास रेलवे ट्रेक के पास लगने के दौरान खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्राम सभा मंगलपुर पटखौली सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को ग्रामीणों ने गेहूं के डंठल में आग लगा दी। तेज हवा के चलते आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। एक घंटे तक रेल ट्रैक पर सत्याग्रह एक्सप्रेस रूकी रही। आग बुझाने के बाद ट्रेन रवाना हुई। इससे राहगीरों को भी परेशान होना पड़ा।
मंगलपुर पटखौली गांव के पास रेलवे ट्रेक के पास लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
प्रधान भरथ शुक्ल ने बताया कि प्रशासन को इस पर अंकुश लगाना चाहिए की ग्रामीण डंठल न जलाएं। पेट्रोल पंप के मालिक सोनू खरवार ने बताया कि डंठल जलने से रेलवे ट्रैक के किनारे तक आग आ गई थी। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सत्याग्रह 11:30 बजे से 12:20 बजे तक रूकी रही।
आग बुझने के बाद रवाना हुई। इसी तरह से दरभंगा एक्सप्रेस भी करीब 20 मिनट रूकी रही। स्टेशन अधीक्षक संतकुमार ने बताया कि ट्रैक के किनारे आग पहुंचने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन रोकी गई थी। आग बुझने के बाद रवाना कर दी गई।