फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपनदेही जिला समेत 13 जिलों में दूरसंचार टावर में आगजऩ़ी 19-39-13

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपनदेही समेत 13 जिलों में दूरसंचार टॉवर में आगजनी
विज्ञापन

सोनौली(महराजगंज)। नेपाल में सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे कुछ संगठनों के लोगों ने बुधवार की रात नेपाल के 13 जिलों में एक ही कंपनी के 15 दूरसंचार टॉवर को निशाना बनाया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के गेड़हवा गांव पालिका धुपही में टॉवर में आगजनी करने के साथ ही तोड़फोड़ भी की। इसके चलते 13 जिलों में दूरसंचार सेवा ठप रही। नेपाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रूपनदेही, अर्धाखाची, धाडिंग, कपिलवस्तु, झापा, कैलाली, नवलपरासी, सिंधुपालचौक, ददेलधुरा, पर्वत, म्याग्दी, बांगलुग, बाके जिलों में आगजनी और तोड़फोड़ के चलते दूरसंचार सेवाएं ठप हो गई हैं। रूपनदेही जिले के डीएसपी धर्मराज भंडारी ने बताया कि कंपनी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें