फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अगरबत्ती उद्योग में आग से दो करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड 6 स्थित एक अगरबत्ती उद्योग में शनिवार की सुबह 5 बजे आग लग गई है। अगरबत्ती एवं पूजा सामग्री पैकेजिंग उद्योग में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया गया है। आग से उद्योग भवन के अंदर धूप, तेल, नकदी, मशीनें, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर और अन्य सामग्री नष्ट हो गई हैं। उद्योग के मालिक श्रीराम गुप्ता ने बताया कि आग से 2 करोड़ 32 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन समिति के समन्वयक मुक्तिनाथ यादव (भोला) ने बताया कि सिद्धार्थनगर नगर पालिका और तिलोत्तमा नगर पालिका के अग्निशमन विभाग, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नगर पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मिलकर आग बुझाई। आग पर सुबह 8 बजे तक काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें