फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व सैनिकों ने एनसीसी कैडेट्स से साझा किए अनुभव

Tue, 14 Jan 2025 06:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स सैनिक गांव उदितपुर पहुंचे। जहां पर गांव का भ्रमण कर वहां के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। पूर्व सैनिकों ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए युद्ध और अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

सूबेदार मेजर एसबी गुरुंग ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि अग्निवीर योजना का भविष्य काफी उज्जवल है। कैडेट्स उसमें भर्ती के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। सभी लोग अग्निवीर में भर्ती होकर देश के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। देश की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी होती है। एनसीसी अनुशासन का बोध कराता है। नायब सूबेदार फेम बहादुर गुरुंग ने अपने कार्यकाल में हुए युद्ध के बारे में जानकारी दी।
कहा कि 1971 में हमारी कंपनी व पाकिस्तानी सैनिकों से मुठभेड़ हो गया। जहां काफी देर तक गोलीबारी होने के बाद 67 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। हमारे कुछ जवानों को भी गोली लगी। यह सुनकर कैडेट्स रोमांचित हो उठे। नायब विजय गुरुंग ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से ही कैडेट्स को सेना में जाने का अवसर मिलता है। एनसीसी में सेना के सभी गुर सीखाए जाते हैं। जो जीवन में उपयोगी साबित होती है।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट संजय कुमार शर्मा ने सैनिक गांव का भ्रमण कराया तथा बताया कि पूर्व सैनिक देश की धरोहर हैं। वह हमेशा देश के हित के लिए कार्य करते हैं। इस दौरान कैप्टन भीम बहादुर, सरवन कुमार थापा, अमर सिंह थापा, राम थापा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें