फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सवा दो करोड़ से बन रहा फायर फाइटिंग सिस्टम अधूरा, 60 फीसदी ही हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल की पूरी बिल्डिंग को आग से सुरक्षित रखने के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा फायर फाइटिंग सिस्टम का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य करीब 60 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन मई तक की समयसीमा बीतने के बाद भी व्यवस्था अधूरी है। ऐसे में अस्पताल में आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस कार्य की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल गोरखपुर को सौंपी है। कार्यदायी संस्था की ओर से अस्पताल परिसर में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित कराया जा रहा है। इसके तहत पूरी बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए पाइपलाइन बिछाने और अंडरग्राउंड टंकी बनाने का काम पूरा हो चुका है। इन कार्यों का भुगतान भी किया जा चुका है। हालांकि, सिस्टम को पूरी तरह चालू करने के लिए अभी कई जरूरी उपकरण लगाए जाने बाकी हैं।
अस्पताल में स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर और मोटर लगाने का काम शेष है। इनके स्थापित होने के बाद ही आग लगने की स्थिति में धुएं का पता लगाने, अलार्म बजाने और पानी की बौछार से आग बुझाने की व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का अधूरा होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल की पूरी बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम कराया जा रहा है। करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पाइपलाइन और अंडरग्राउंड टंकी का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शेष उपकरण लगाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें