फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत पांच पर मुकदमा

Thu, 08 Jun 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप, बच्चा नहीं होने पर ताना मारते थे ससुरात पक्ष के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा सोनिया में एक जून संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर नीतीश गिरी की पत्नी प्रिया (23) की लाश मिली थी। उसके बाद घर वाले फरार हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला कसने से मौत की पुष्टि हुई थी। प्रिया की मौत के सातवें दिन बुधवार को उसकी माता नर्वदा देवी ने सिंदुरिया थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, पति, देवर और जेठानी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रिया की मां नर्वदा देवी ने आरोप लगाया है कि तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की शादी सिंदुरिया थानाक्षेत्र के बरवा सोनिया निवासी नितीश गिरी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पुत्री को कोई औलाद नहीं था। घर वालों की तरफ से हमेशा पुत्री को औलाद न होने का ताना देकर पिटाई करते थे। दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिंदुरिया नासिर हुसैन का कहना है नर्वदा देवी की तहरीर पर सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बरवा सोनिया निवासी ससुर गिरजेश गिरी, सास कालिंदी, पति नितीश, देवर इंद्रजीत और जेठानी पूजा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष अन्य आरोपियों कि तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें