खनुआ। पड़ोसी देश नेपाल के रुपनदेही जिले के कोटहीमाई गांऊ पालिका वार्ड नंबर तीन के त्रिलोकपुर सीवान में बृहस्पतिवार को गेहूं के डंठल में आग लगने से करीब 50 एकड़ गेहूं का डंठल जल गया। भैरहवा से पहुंची अग्नि शमन विभाग की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं भारतीय सीमा से सटा होने के कारण कैथवलिया उर्फ बरगदही के यादव टोला के लोग दहशत में रहे।
कोटहीमाई गांऊ पालिका वार्ड नंबर तीन के त्रिलोकपुर गांव निवासी दयाशंकर चौधरी, कमलेश सहानी ने बताया कि गेहूं के डंठल में अचानक आग लग गई तेज हवा की वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत हो रही है। अग्निशमन विभाग की टीम और आसपास गांव व हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। भारतीय सीमा से गांव कैथवलिया उर्फ बरगदही के यादव टोला निवासी अनिल गौतम, विनोद यादव ने बताया कि गनीमत रही की आग भारतीय क्षेत्र में नहीं बढ़ी। संवाद