फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली बिन न देने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 17 Mar 2025 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली बिल न चुकाने वालों की अब खैर नहीं है। बगैर बकाया चुकाए बिजली का उपयोग करते मिले तो विभाग ऐसे उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराएगा। इसको लेकर बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 17 से 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 4,76,909 बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें से 2,36,230 उपभोक्ताओं पर कुल 537 करोड़ रुपये का बकाया है। विद्युत विभाग ने 5,000 रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा, जिले में 286 ऐसे फीडर भी चिन्हित किए गए हैं। जहां पर अत्यधिक लाइन लॉस हो रहा है। इसमें से पहले चरण में 40 फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।
इन इलाकों में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान यदि किसी उपभोक्ता का कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया है और वह बिना भुगतान किए अवैध रुप से बिजली का उपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें