फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग को भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के युवक पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि 16 जुलाई को दिन में करीब 12 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। परिजन ने हर जगह खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने आशंका जताई है कि बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी टुन्नू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें