फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को भगाने के आरोप में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यक्ति युवक पर अपनी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गांव के दूसरे टोले का युवक उसकी 13 वर्षीया बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। उसने बेटी की बहुत खोजबीन की मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। थक-हार कर उसने थाने में तहरीर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रिंस उर्फ राजा के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें