नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 16 वर्षीया किशोरी को दूसरे गांव के गैर समुदाय का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीया बेटी बुधवार को सुबह घर से विद्यालय के लिए निकली लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंची। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि इरफान नामक युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी इरफान के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।