फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे वारंटी को सिंदुरिया पुलिस ने बुधवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। बुधवार की रात मुजहना बुजुर्ग निवासी कन्हैया उर्फ अर्जुन के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2023 में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एसीजेएम न्यायालय, महराजगंज से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें