फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दंपती के साथ मारपीट के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के चिउरहा वार्ड नंबर-19 निवासी एक महिला ने अपने पटीदारों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शारदा ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 11 मई की रात करीब 10 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान उनके पटीदारी का युवक मन्नू शराब के नशे में वहां पहुंचा और उनके ऊपर शराब फेंकने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति जोगिंदर गौड़ को भी आरोपियों ने पीट दिया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मन्नू के साथ अर्जुन और शनि ने मिलकर महिला और उनके पति को लात-घूंसों से बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे दोनों को चोटें आईं। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मन्नू, अर्जुन, शनि निवासी चिउरहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें