फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाउंड्री वाल और पिलर तोड़ने पर छह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के रामपुर मीर गांव में बाउंड्रीवॉल और पिलर तोड़ने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना के वॉर्ड 14 लोहिया नगर निवासी प्रभाकर सिंह पटेल ने सिंदुरिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मेरे बेटे उपेंद्र पटेल ने रामपुर मीर गांव में जमीन खरीदा था। जमीन का सीमांकन अपर उपजिलाधिकारी महराजगंज के आदेश पर राजस्व निरीक्षक सुनील चौधरी ने लेखपाल को साथ लेकर पत्थर नसब कराया था। इसके बाद मेरे लड़के ने दोनों जमीनों पर पिलर लगवाकर बाउंड्री वॉल करा दिया। बृहस्पतिवार को रामनवमी उर्फ मुसई, राम आसरे, अलगू और तीन अज्ञात महिलाओं ने मिलकर पिलर और बाउंड्रीवॉल तोड़ दिया। मना करने पर गाली देते हुए जान मारने और जमीन पर लगाए गए पौधों को उखाड़ने की भी धमकी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें