फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन नामजद सहित कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के परागपुर गांव स्थित एक स्कूल में बीते दिनों मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन नामजद सहित कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, छितौना निवासी गजेन्द्र यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया है कि वह परागपुर स्थित कमला प्रसाद मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज के संचालक हैं। स्कूल में कुछ शिक्षकों को एक विवाद के बाद हिदायत दी। आरोप है कि इस दौरान वह लोग आक्रोशित होकर उनकी पिटाई कर धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी श्यामसुंदर यादव के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें