फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला की मौत के मामले में सात पर प्राथमिकी, पति व सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिठौरा। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर-10 स्थित दिग्विजयनाथ नगर में नवविवाहिता सितारा यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। चौक पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक बाल अपचारी किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में पुलिस ने सितारा की मां की तहरीर पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सितारा यादव (24) का शव रविवार को घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। सूचना पर चौक पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतका की मां मलावती देवी पत्नी स्वर्गीय बाल किशुन यादव, निवासी ग्राम चौमुखा थाना घुघली ने आरोप लगाया कि दो दिसंबर 2022 को उन्होंने अपनी पुत्री की शादी विक्रम उर्फ श्रवण पुत्र राजेंद्र यादव निवासी दिग्विजय नाथनगर, चौक से की थी।
विज्ञापन

शादी में 80 हजार रुपये नकद, टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान दिया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जून 2026 में सितारा को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। 11 जून को पंचायत के बाद कूलर सहित अन्य सामान देकर उसे दोबारा ससुराल भेजा गया, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा और अंततः उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौक पुलिस ने दहेज निषेध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद पति विक्रम उर्फ श्रवण, ससुर राजेंद्र और सास भानमती को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक बाल अपचारी किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें