फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवार युवकों की पिटाई मामले में चार आरोपियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जुलाई को धर्मपुर चौराहे के पास तीन युवकों को पीटा था बाइक सवार मनबढ़ों ने
विज्ञापन

भिटौली। स्थानीय थानांतर्गत धर्मपुर चौराहे के पास पुरानी रंजिश में पहले से घात लगाए बैठे मनबढ़ों ने बाइक से जा रहे तीन युवकों की पिटाई कर दी थी। मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा निवासी अमन गुप्ता और अमन पासवान अपने मित्र संजय साहनी को 25 जुलाई को बाइक से धर्मपुर में बस पर बैठाने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच शाम करीब छह बजे, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने धर्मपुर चौराहे के करीब मोबाइल टॉवर के पास युवकों की बाइक रोक कर उन पर अचानक लाठी, डंडा, बेल्ट एवं कड़ा इत्यादि से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

मारपीट में अमन गुप्ता एवं अमन पासवान का सिर फट गया था और संजय साहनी को हल्की चोट लगी थी। मारपीट में घायल युवकों ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनके साथ दूसरी बाइक पर उनके दूसरे साथी भी थे, जिनसे उन लोगों की पुरानी रंजिश थी। मारपीट होते देखकर वे मौके से भाग निकले थे। घायल युवकों को एक निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घायल युवक अमन गुप्ता की तहरीर पर दीपांशु यादव, बबलू चौहान, आदर्श, डिविल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें