फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में युवक की मौत मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में 11 मई को बाइक की चपेट में आने से सड़क किनारे पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसकी पत्नी की तहरीर पर बृजमनगंज पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पनियरा थाना के सोनबरसा निवासी साजिदा खातून ने तहरीर देकर बताया कि पति शानुल्लाह उर्फ समीउल्लाह 11 मई को दोपहर एक बजे बलदेवपुर गांव से बंगला चौराहा के तरफ पैदल जा रहे थे। बंगला चौराहा से पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 12 मई को इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि बृजमनगंज के ग्राम सभा दुबौलिया निवासी रामजीत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें