अश्लील हरकत और मारपीट करने के आरोप में नौ पर केस दर्ज
नौतनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात घर में घुसकर युवती के साथ अश्लील हरकत करने, गोलबंद होकर मारने पीटने, गाली गलौज सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने चार नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
युवती के पिता ने बताया कि बुधवार की रात में युवक घर में घुसा और उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपित फरार हो गया। बाद में गोलबंद होकर मारपीट करने आया।
प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र राम ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर नौ आरोपितों पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा, गाली-गलौज और अश्लील हरकत करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।