निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कोई शख्स बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस किशोरी की मां के तहरीर पर रविवार को आरोपी शख्स के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को सात मार्च को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बेटी की काफी तलाश की गई लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।