फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक गांव में ननिहाल में रह रही किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। दूसरे दिन उसके घर भी छोड़ गया। किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। सिद्धार्थनगर जिले के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी जो बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। दो जून की रात में एक युवक बहला फुसलाकर उसे भगा ले गया और अगले दिन तीन जून को उसके गांव छोड़कर चला गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी रवि साहनी, निवासी जोगिया, उदयपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।