फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चरवाहे को टक्कर मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली (महराजगंज)। भिटौली थाना क्षेत्र के जीएम मार्ग पर कोदइला में रविवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से एक भैंस की मौत और चरवाहा के घायल होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, कोदइला निवासी ठगई 21 फरवरी को गांव के समीप नहर की पटरी पर भैंस चराने गया था। भैंस चरा कर वापस आते समय दिन में करीब तीन बजे वह गांव की तरफ आ रहा था कि महराजगंज की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस भैंस एवं चरवाहे को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। दुर्घटना में भैंस की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें