फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक का पैर तोड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। डीजे पर डांस कर नववर्ष का जश्न मना रहे कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत महदेइया में एक युवक को सड़क पर पटक दिया। घटना में पीड़ित युवक उमेश यादव का पैर टूट गया। इसको लेकर ग्राम पंचायत महदेइया टोला पछुडिहवा निवासिनी युवक की पत्नी प्रमीला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत महदेइया टोला पछुडिहवा में बीते 1 जनवरी को गांव के कुछ युवक नववर्ष के अवसर पर डीजे पर डांस कर जश्न मना रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने उमेश यादव को बिस्तर से उठाकर डीजे के पास सड़क पर पटक दिया। उमेश घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। परिजनों ने उमेश यादव को नौगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच-पड़ताल के बाद पैर का ऑपरेशन कराना पड़ा। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें