महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री की फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर एक इंस्टाग्राम पर आईडी से अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो में लड़की के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी गईं और गलत तरीके से उसका नाम जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूजा निषाद निवासी जीतपुर, गोरखपुर द्वारा यह वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पूजा निषाद निवासी जीतपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।