भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 27 अप्रैल को सुबह जब मैं उठा तो देखा कि मेरी नाबालिग बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। मैंने अपने परिजनों के साथ उसकी काफी खोज की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बहुत पूछताछ करने पर पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी राज रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।