फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटे पर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नौवाबारी में खेत में हिस्से-बंटवारे की बात को लेकर पिता ने अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौवाबारी निवासी मीरा देवी ने बताया कि एक मई की रात करीब आठ बजे खेत में हिस्से-बंटवारे की बात पति कमलेश सहानी अपने पिता किशोरी साहनी से कर रहा था। आरोप है कि नाराज होकर ससुर किशोरी ने कमलेश सहानी को गाली देते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी किशोरी साहनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें