फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को भगाने में युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में नगर पंचायत निवासी 17 वर्षीय किशोरी को दूसरे गांव का युवक भगा ले गया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सोमवार को अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली। शिकायत के मुताबिक 28 फरवरी को उसकी बेटी जिस कमरे में सोई थी। उसे देखने गया तो वह वहां नहीं मिली। उसके कमरे में एक छोटा मोबाइल फोन मिला, जिसमें दूसरे गांव के आदित्य सिंह नामक युवक का नंबर था। पिता का आरोप है कि यही युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को भगा ले गया है। उसने इधर-उधर बहुत खोजबीन की फिर भी कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण जैसी धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें