फरेंदा। कस्बे के दक्षिणी बाईपास पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में संत समागम व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ। विगत वर्षों से सतत चले आ रहे इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में साधु और संतों का समागम होता है। जिसकी शुरुआत बाबा तपसी महाराज की ओर से किया गया था। उसी परंपरा को उनके शिष्यों की ओर से भागवत प्रसाद उर्फ मौनी बाबा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। मंदिर के प्रबंधक भागवत प्रसाद उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि सोमवार को संत समागम व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के साधु संत पहुंचे साथ ही स्थानीय लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को साधु-संतों की विदाई होगी।