फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपा नेता पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर सपा नेता अमित चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि फरेंदा क्षेत्र के सेखुई निवासी अमित चौबे ने हियुवा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार अमर्यादित टिप्पणी करते हुए घूम-घूम कर गाली देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। हियुवा सामाजिक व राष्ट्रवादी संगठन है, जिसके कार्यकर्ता हर जगह है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से कार्यकर्ता व समर्थक आक्रोशित होकर पूरे प्रदेश में विवाद उत्पन्न कर सकते है। सपा नेता का स्वभाव काफी खराब है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी देखने के बाद कार्रवाई की मांग के लिए अधिकारियों से मुलाकात किया गया था। सपा नेता अमित चौबे ने बताया कि सत्ता का दुरुपयोग किया गया है, जो दो महीना पहले के पोस्ट पर कार्रवाई की गई है। जो अन्याय है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के तहरीर पर सपा नेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें