फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न में पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर पंचायत के महाशय वार्ड निवासिनी निरयंका शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि पीड़िता को दहेज के लिए पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

पीड़िता निरयंका शर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को नगर पंचायत निचलौल के महाशय वार्ड निवासी पंकज शर्मा के साथ हुई थी। शादी के करीब चार से पांच महीने तक ससुराल में सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद ससुराल में पति और उनके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर उनका व्यवहार बदल गया। पति पंकज उसे मारने-पीटने के साथ ही प्रताड़ित भी करने लगा। हद तो तब हो गई, जब सास इंद्रावती ने मारपीट के बाद जानमाल की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति पंकज शर्मा और सास इंद्रावती के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें