फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर वार्ड 22 के अखिलेश पांडेय ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अखिलेश पांडेय ने बताया कि वह 27 मई की सुबह लगभग चार बजे परिवार के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर जाने के लिए घर से निकल रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान पहले से योजना बनाकर बैठे मोहल्ले के अनुज उर्फ विकास, संध्या देवी, माला तथा अंकिता उनके दरवाजे पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी अनुज उर्फ विकास, संध्या देवी, माला, अंकिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें