सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिउटहा निवासिनी कृष्णावती ने गांव ही के चार लोगों के विरुद्ध मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, कृष्णावती ने बताया कि बीते तीन दिसम्बर को शाम चार बजे मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी पुरानी रंजिश को लेकर हमारे ही गांव की मुन्नी देवी व संजय और उनकी दोनों बहुएं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने लगे। घर में भागी, फिर भी मुझे घर में से खींचकर मारा-पीटा। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुन्नी देवी व संजय व उनकी दो बहुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।