फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तारा आत्महत्या मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पति के साथ वीडियो कॉल के दौरान कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

पति पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

ठूठीबारी। बरगदवां पुलिस ने डगरुपुर में विवाहिता तारा की आत्महत्या के मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरगदवां क्षेत्र के ग्राम डगरुपुर निवासी तारा का विवाह बरगदवां क्षेत्र के ही ग्राम हरपुर पाठक टोला धुमठवां निवासी राजन यादव के साथ हुई थी। दहेज को लेकर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग तारा मायके आकर रहने लगी थी। विवाहिता की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि तारा के पति राजन ने उसकी पुत्री तारा को वीडियो काल कर आत्महत्या के लिए उकसाने लगा। इसके बाद तारा ने वीडियो काॅल के दौरान ही आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

तारा की मां लीलावती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पांच साल पहले उनके पति शंभू मद्वेशिया की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 7 जनवरी 2022 को ग्राम हरपुर पाठक टोला धुमठवां निवासी राजन यादव उनके घर आया था। उसने आश्वासन दिया कि वह तारा से विवाह करेगा। राजन यादव ने अपने परिजनों के साथ साजिश के तहत पडियाताल मंदिर जाकर तारा से शादी कर ली। शादी के बाद से ही उसके घरवाले दहेज के लिए तारा को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच राजन का प्रेम संबंध बगल की गांव की एक महिला से हो गया। तारा ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। ससुराल वालों ने तारा को और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी बीच राजन विदेश चला गया। ससुराल वालों ने फिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे घर से भगा दिया। इसके बाद तारा अपने मायके रहने लगी। नौतनवां सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि पीड़िता लीलावती देवी की तहरीर पर मृतका तारा के पति राजन यादव, सास रीता, ससुर दिलीप यादव, फुफा पृथ्वी यादव तथा राजन की प्रेमिका तराना के खिलाफ षड्यंत्र रच दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना के गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें