मिठौरा। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भेड़िया निवासी रमजान अंसारी ने एक व्यक्ति पर कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि जेड्रा कार बाजार के प्रोपाइटर वाहिद सिद्दीकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रमजान अंसारी की तहरीर के अनुसार, कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के निकट बस स्टेशन के पास टायर पंचर के दुकान के पीछे कार बाजार के प्रोपाइटर रकम दी थी। 19 फरवरी 2025 को 99,000, 12,000, 51000 रुपये दिया गया था। कार नहीं देने पर आरोपी ने 1,00,000 रुपये 23 फरवरी को वापस कर दिए। शेष 62,000 बाकी हैं। शेष राशि देने का वादा आरोपी आज तक कर रहा है लेकिन दे नहीं रहा है।