फरेंदा। होली के दिन अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने परिजन की तहरीर पर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। फरेंदा थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार निवासी अवधेश अग्रहरि (42) बुधवार को दिन में करीब तीन बजे पत्नी व बेटी को बाइक पर बैठाकर गल्ला मंडी के समीप स्थित अपने दूसरे मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक चालक अवधेश अग्रहरि उनकी पत्नी रीता (40) व बेटी अनन्या (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रीता की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बोलेरो चालक के नशे में होने के कारण घटना हुई।
थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि परिजन इंद्रजीत अग्रहरि की तहरीर पर आरोपी चालक बृजेश पांडेय पता अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।